Express Samachar / Mon, Jul 27, 2026 / Post views : 44
एक्सप्रेस समाचार।
रिपोर्टर - जहीर उद्दीन सोनू आगर मालवा।
आगर मालवा। जिले के नवागत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। आगर से स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने उन्हें कार्यभार सौंपा।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर श्रीमती प्रीति यादव, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी, एसडीएम मिलिंद ढोके एवं जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद नवागत कलेक्टर का जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय कराया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश चंद्र मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा श्रीमती प्रीति यादव का स्थानांतरण औद्योगिक विकास निगम, इंदौर किया गया है। वहीं, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना सतना नगर निगम आयुक्त के पद से स्थानांतरित होकर आगर मालवा के नए कलेक्टर बनाए गए हैं।
भू-माफिया पर क्या होगी सख्ती?
जिले में लंबे समय से अवैध कब्जे, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और भू-माफिया की गतिविधियों को लेकर आमजन में चर्चा रही है। ऐसे में नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के कार्यभार संभालने के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या प्रशासन अवैध कब्जों और भू-माफिया के खिलाफ कोई विशेष अभियान चलाएगा और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा।
हालांकि, प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन नई प्रशासनिक टीम से जिले के विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था को लेकर लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं
विज्ञापन
विज्ञापन