Arif Khan / Tue, Feb 10, 2026 / Post views : 296
इसके बाद अन्य लोगों ने पत्थर फेंककर एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया। पत्थरबाजी से क्लीनर साइड का गेट लॉक और पीछे की ड्राइवर साइड की ब्रेक लाइट टूट गई। चालक द्वारा वाहन तेज भगाने पर आरोपियों ने एंबुलेंस का पीछा पुराने टोल टेक्स आगर तक किया। चालक ने स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस थाना आगर पहुंचाई।
थाना आगर से एक पुलिसकर्मी साथ में गया, जिसने एंबुलेंस को सात मोरी तक सुरक्षित छोड़ा। इसके बाद मरीजों को उज्जैन के श्रीमालवा हॉस्पिटल नानाखेड़ा में भर्ती कराया गया। फरियादी के अनुसार एंबुलेंस को करीब 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन