Wed, 19 Aug 2026
Breaking News
पुलिस चौकी पिपलोनकलां : को CSR के तहत मिली उपयोगी सामग्री, पुलिस टीम ने जताया आभार। | आगर मालवा : मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को दिया रक्षाबंधन का उपहार | घर के सामने खड़ी कार को ईंटों के सहारे छोड़ गए बदमाश : कार के दो पहिए निकालकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया | आगर में शान से लहराया तिरंगा : कलेक्टर ने ली भव्य परेड की सलामी | हर हाथ तिरंगा, हर दिल मे देश भक्ति : आगर मालवा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा | नहीं थम रहा फायर स्टेशन निर्माण का मामला, : अब होगा अनिश्चितकालीन धरना। | आगर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई । : 19 घंटे में इंदौर से लापता 16 वर्षीय नाबालिक युवक को सकुशल किया दस्तयाब। | लगातार बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित : आज निकलने वाली विशाल कलश यात्रा भी स्थगित | विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी भव्य कलश यात्रा : 51 हजार कलश से होगा बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक | पुलिस अधीक्षक ने किया थाना बड़ौद का आकस्मिक निरीक्षण : कानून-व्यवस्था और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की | पुलिस चौकी पिपलोनकलां : को CSR के तहत मिली उपयोगी सामग्री, पुलिस टीम ने जताया आभार। | आगर मालवा : मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को दिया रक्षाबंधन का उपहार | घर के सामने खड़ी कार को ईंटों के सहारे छोड़ गए बदमाश : कार के दो पहिए निकालकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया | आगर में शान से लहराया तिरंगा : कलेक्टर ने ली भव्य परेड की सलामी | हर हाथ तिरंगा, हर दिल मे देश भक्ति : आगर मालवा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा | नहीं थम रहा फायर स्टेशन निर्माण का मामला, : अब होगा अनिश्चितकालीन धरना। | आगर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई । : 19 घंटे में इंदौर से लापता 16 वर्षीय नाबालिक युवक को सकुशल किया दस्तयाब। | लगातार बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित : आज निकलने वाली विशाल कलश यात्रा भी स्थगित | विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी भव्य कलश यात्रा : 51 हजार कलश से होगा बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक | पुलिस अधीक्षक ने किया थाना बड़ौद का आकस्मिक निरीक्षण : कानून-व्यवस्था और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की | पुलिस चौकी पिपलोनकलां : को CSR के तहत मिली उपयोगी सामग्री, पुलिस टीम ने जताया आभार। | आगर मालवा : मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को दिया रक्षाबंधन का उपहार | घर के सामने खड़ी कार को ईंटों के सहारे छोड़ गए बदमाश : कार के दो पहिए निकालकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया | आगर में शान से लहराया तिरंगा : कलेक्टर ने ली भव्य परेड की सलामी | हर हाथ तिरंगा, हर दिल मे देश भक्ति : आगर मालवा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा | नहीं थम रहा फायर स्टेशन निर्माण का मामला, : अब होगा अनिश्चितकालीन धरना। | आगर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई । : 19 घंटे में इंदौर से लापता 16 वर्षीय नाबालिक युवक को सकुशल किया दस्तयाब। | लगातार बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित : आज निकलने वाली विशाल कलश यात्रा भी स्थगित | विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी भव्य कलश यात्रा : 51 हजार कलश से होगा बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक | पुलिस अधीक्षक ने किया थाना बड़ौद का आकस्मिक निरीक्षण : कानून-व्यवस्था और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की |

: मध्यरात्रि नाकाबंदी में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Arif Khan / Mon, Feb 9, 2026 / Post views : 250

Share:
आगर मालवा। थाना कोतवाली आगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने एमडी ड्रग्स सहित मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त किया है। दिनांक 08 फरवरी की मध्य रात्रि को थाना कोतवाली आगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बटावदा थाना कानड़ निवासी अरबाज खान एवं कादर खान मोटरसाइकिल से एमडीएमए (एमडी) ड्रग्स लेकर कानड़ रोड से आगर की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा त्वरित योजना बनाकर कानड़ रोड स्थित परसुखेड़ी तालाब के पास हनुमान मंदिर के समीप घेराबंदी कर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों को रोका गया। वैधानिक प्रक्रिया एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 81.25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (एमडी) ड्रग्स, एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP70ZD1226 तथा वीवो कंपनी का एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत तौलकर सीलबंद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय एवं परिवहन से संबंधित विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज खान पिता सरफराज खान तथा कादर खान पिता सलाउद्दीन खान, दोनों निवासी ग्राम बटावदा, थाना कानड़, जिला आगर मालवा शामिल हैं। जब्तशुदा मशरुका में 81.25 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स (अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये), एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये) एवं हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये) शामिल है। कुल जब्तशुदा मशरुका की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय गुनेरा, सहायक उपनिरीक्षक कालूराम मंडोवर सहित प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें