Fri, 04 Sep 2026
Breaking News
साइबर फ्रॉड पीड़ितों को मिली राहत : न्यायालयीन आदेश के बाद पीड़ितों को वापस मिल रही फ्रॉड की राशि, साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की कार्रवाई | हाइवे किनारे नाला में लापरवाही : खुले चेम्बर दे रहे हादसे को न्योता | ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने मनाया ड्राइवर दिवस : विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईं भाई-बहन का प्यार : आगर जिला जेल में 97 बंदी भाइयों की कलाई पर सजी राखी खुली मुलाकात में 258 बहनों और 53 बच्चों ने बंदी भाइयों से की मुलाकात | संगठन की विचारधारा बूथ तक पहुंचे : समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत जिलाध्यक्ष ओम मालवीय | आगर मालवा : उत्साह और उमंग के साथ निकला मिलादुन्नबी का जुलूस | उज्जैन गरोठ फोरलेन पर बड़ौद के पास भीषण सड़क हादसा : मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल | श्रावण के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ आगर : बम-बम भोले के जयघोष के साथ निकली राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी | यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद : प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की रहेगी विशेष व्यवस्था, शाही सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा | आगर-मालवा : 24 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार को जिले में स्थानीय अवकाश | साइबर फ्रॉड पीड़ितों को मिली राहत : न्यायालयीन आदेश के बाद पीड़ितों को वापस मिल रही फ्रॉड की राशि, साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की कार्रवाई | हाइवे किनारे नाला में लापरवाही : खुले चेम्बर दे रहे हादसे को न्योता | ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने मनाया ड्राइवर दिवस : विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईं भाई-बहन का प्यार : आगर जिला जेल में 97 बंदी भाइयों की कलाई पर सजी राखी खुली मुलाकात में 258 बहनों और 53 बच्चों ने बंदी भाइयों से की मुलाकात | संगठन की विचारधारा बूथ तक पहुंचे : समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत जिलाध्यक्ष ओम मालवीय | आगर मालवा : उत्साह और उमंग के साथ निकला मिलादुन्नबी का जुलूस | उज्जैन गरोठ फोरलेन पर बड़ौद के पास भीषण सड़क हादसा : मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल | श्रावण के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ आगर : बम-बम भोले के जयघोष के साथ निकली राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी | यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद : प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की रहेगी विशेष व्यवस्था, शाही सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा | आगर-मालवा : 24 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार को जिले में स्थानीय अवकाश | साइबर फ्रॉड पीड़ितों को मिली राहत : न्यायालयीन आदेश के बाद पीड़ितों को वापस मिल रही फ्रॉड की राशि, साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की कार्रवाई | हाइवे किनारे नाला में लापरवाही : खुले चेम्बर दे रहे हादसे को न्योता | ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने मनाया ड्राइवर दिवस : विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईं भाई-बहन का प्यार : आगर जिला जेल में 97 बंदी भाइयों की कलाई पर सजी राखी खुली मुलाकात में 258 बहनों और 53 बच्चों ने बंदी भाइयों से की मुलाकात | संगठन की विचारधारा बूथ तक पहुंचे : समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत जिलाध्यक्ष ओम मालवीय | आगर मालवा : उत्साह और उमंग के साथ निकला मिलादुन्नबी का जुलूस | उज्जैन गरोठ फोरलेन पर बड़ौद के पास भीषण सड़क हादसा : मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल | श्रावण के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ आगर : बम-बम भोले के जयघोष के साथ निकली राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी | यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद : प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की रहेगी विशेष व्यवस्था, शाही सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा | आगर-मालवा : 24 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार को जिले में स्थानीय अवकाश |

साइबर फ्रॉड पीड़ितों को मिली राहत : न्यायालयीन आदेश के बाद पीड़ितों को वापस मिल रही फ्रॉड की राशि, साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की कार्रवाई

Arif Khan / Thu, Sep 3, 2026 / Post views : 56

Share:

आगर मालवा। साइबर फ्रॉड के मामलों में पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने के उद्देश्य से आगर पुलिस द्वारा प्रभावी एवं संवेदनशील कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में साइबर सेल आगर एवं थाना कोतवाली आगर की टीम ने साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों एवं लेन-देन की जानकारी जुटाई तथा फ्रॉड की राशि को समय रहते होल्ड कराने की कार्रवाई की।

पुलिस टीम द्वारा प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेज एवं साक्ष्य संकलित किए गए। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रकरणों को न्यायालय आगर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा पीड़ितों की होल्ड/फ्रॉड राशि वापस किए जाने के संबंध में आवश्यक आदेश पारित किए गए हैं।

कई पीड़ितों को वापस मिली राशि

माननीय न्यायालय के आदेश के अंतर्गत दिलीप कुंभकार की ₹14,500, मुकेश कोटले की ₹31,000, शंकरलाल मालवीय की ₹22,750.67, अजय यादव की ₹22,110.24 तथा जीवन सोलंकी की ₹30,000 सहित अन्य पीड़ितों की होल्ड राशि वापस किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। न्यायालयीन आदेश के बाद संबंधित पीड़ितों को उनकी राशि वापस मिलना प्रारंभ हो गई है।

पुलिस के अनुसार, अन्य साइबर फ्रॉड प्रकरणों में भी होल्ड कराई गई राशि को नियमानुसार पीड़ितों तक वापस पहुंचाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस द्वारा बैंकिंग संस्थाओं एवं संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को आर्थिक राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

साइबर अपराधों पर पुलिस की विशेष प्राथमिकता

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, फ्रॉड राशि को समय रहते होल्ड कराने तथा न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से पीड़ितों को राशि वापस दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

पुलिस की इस पहल से साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को आर्थिक राहत मिली है। राशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ितों एवं उनके परिजनों ने आगर पुलिस तथा पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें