Arif Khan / Mon, Sep 7, 2026 / Post views : 54
आगर-मालवा। घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही की जा सकेगी। इससे आगर-मालवा जिले के ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 7 सितंबर 2026 को जारी आदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के अंतराल को पूरे देश में समान रूप से 25 दिन करने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले फरवरी 2026 में मध्य-पूर्व में संघर्ष के दौरान गैस आपूर्ति को देखते हुए मांग प्रबंधन के तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया था। अब एलपीजी की आपूर्ति स्थिति में सुधार और लंबित बुकिंग में कमी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।
आगर-मालवा के उपभोक्ताओं को भी होगा फायदा
आगर-मालवा जिले में अब गांव और शहर दोनों जगह घरेलू एलपीजी उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे। तेल विपणन कंपनियों को इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
यानी ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन का इंतजार अब खत्म हो गया है और उन्हें भी शहरी उपभोक्ताओं की तरह 25 दिन में रीफिल बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन