Arif Khan / Tue, Sep 1, 2026 / Post views : 47
आगर मालवा। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत के तत्वावधान में 1 सितंबर को आगर मालवा में ड्राइवर दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं जिलेभर से पहुंचे ड्राइवरों ने बस स्टैंड से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली।
रैली के दौरान ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद संघ की ओर से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वाहन चालकों को अपने कार्य के दौरान कई प्रकार की परेशानियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उनकी समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश परिहार, जिला अध्यक्ष इरफान पठान, कानूनी सलाहकार अशरफ खान एवं अकाउंटेंट मुकेश खंदार सहित जिले के बड़ी संख्या में ड्राइवर एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने ड्राइवरों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संघ भविष्य में भी चालकों के हितों और अधिकारों के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन