Express Samachar / Fri, Apr 12, 2024 / Post views : 230
आगर जिले के अंचल में हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईदुल फितर का त्यौहार रमजान महीने के पूरे 30 रोजे के बाद बुधवार को ईद का चांद दिखा। जिसके बाद मुस्लिम समाज ने सामूहिक रूप से गुरुवार को सुबह 9 बजे ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज अदा की। जामा मस्जिद के ईमाम मुबारक साहब के द्वारा ईद की नमाज पढ़ाई गई। जिसके बाद इमाम साहब ने देश प्रदेश में अमन शांति और भाईचारे के लिए। अल्लाह से दुआ मांग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी गई। साथ पीपलोंनकला में भी ईद की नमाज शहर काजी हदीन उद्दीन साहब ने नमाज अदा कर शहर में भाईचारे अमन शांति की दुआ मांगी। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगो के साथ साथ बच्चो ने भी ईदगाह जाकर खूब खिलोने खरीदे। और मिठाई खाई और एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारक कही। ईदगाह पर पुलिस प्रशासन का अमला भी व्यवस्था को लेकर मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन