Arif Khan / Tue, Feb 10, 2026 / Post views : 114
राशन दुकानदारों ने भी बताया कि सर्वर की समस्या उनके नियंत्रण से बाहर है। मशीन चालू न होने के कारण न तो अंगूठा सत्यापन हो पा रहा है और न ही राशन का वितरण किया जा सकता है। इससे उपभोक्ताओं और दुकानदारों दोनों में असंतोष बढ़ रहा है।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सर्वर की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि समय पर राशन का वितरण सुनिश्चित हो सके। साथ ही, जब तक तकनीकी दिक्कत दूर नहीं होती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से राशन वितरण कराने की मांग भी उठाई जा रही है।
इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उच्च स्तर पर समस्या से अवगत कराया गया है और सर्वर सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही स्थिति सामान्य होने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन