Arif Khan / Tue, Aug 4, 2026 / Post views : 58
सुसनेर। नगर में चालीसवां मुहर्रम श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
जुलूस की शुरुआत इतवारिया बाजार से हुई। यह सराफा बाजार, शुक्रवारिया, हाथी दरवाजा और सब्जी मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः इतवारिया बाजार पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान उज्जैन से आए मास्टर बैंड तथा महाराष्ट्र के अमलनेर से आए हबीब ब्रास बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति और सूफियाना कव्वालियों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग देर तक झूमते रहे। बैंडों की आकर्षक धुनों और कव्वालियों ने धार्मिक माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया।
पूरे मार्ग में अकीदतमंदों ने अनुशासन और उत्साह के साथ जुलूस में भाग लिया। जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में आयोजकों और प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन