Express Samachar / Thu, Jul 30, 2026 / Post views : 17
एक्सप्रेस समाचार।
रिपोर्ट - जहीर उद्दीन आगर मालवा
आगर मालवा।आगर शहर में श्मशान भूमि पर प्रस्तावित फायर स्टेशन के निर्माण स्थल का भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गहलोत तथा भाजपा नगर मंडल के सेवाभावी अध्यक्ष भरत प्रजापत ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए फायर स्टेशन के लिए अन्य उपयुक्त स्थान चिन्हित करने की मांग रखी।
नेताओं का कहना था कि फायर स्टेशन पूरे जिले की महत्वपूर्ण सौगात है, इसलिए इसका निर्माण ऐसी जगह होना चाहिए जहाँ से जिले के सभी क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाएं शीघ्रता से उपलब्ध कराई जा सकें। उनका मत था कि वर्तमान में प्रस्तावित स्थल मुख्य मार्ग से दूर होने के कारण इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त नहीं है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई और मुख्य मार्ग से जुड़े अधिक सुविधाजनक स्थान पर फायर स्टेशन स्थापित करने का सुझाव दिया गया, ताकि आपदा की स्थिति में दमकल वाहन बिना किसी बाधा के तत्काल घटनास्थल तक पहुँच सकें।
स्थानीय नागरिकों ने भी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय को उठाने पर भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि फायर स्टेशन का निर्माण ऐसे स्थान पर होगा, जिससे पूरे जिले के लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन