Arif Khan / Wed, Feb 4, 2026 / Post views : 263
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा[/caption]
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नागेश्वर बस के संचालक गोविंद सिंह बरखेड़ी ने आशीष शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आगर जिले के बस मालिकों की समस्याओं और मांगों को लेकर जो संघर्ष किया जा रहा है, उसमें सभी बस ऑपरेटर यूनियन के साथ तन-मन-धन से खड़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शर्मा के नेतृत्व में संगठन निरंतर प्रगति करेगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा जिले के सभी बस ऑपरेटरों के हित में मजबूती से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सोयत, सुसनेर, नलखेड़ा, बड़ोद सहित जिले के अनेक बस ऑपरेटर मौजूद रहे। बधाई देने वालों में नागेश्वर बस से कृपाल सिंह, मालवा बस से मोहम्मद शरीफ, मोती बस से ओमप्रकाश कालरा, दुर्गा बस से अशोक कुमार, देव बस से भगवान सिंह गुर्जर, राजहंस बस से राजू जायसवाल, सिटीजन बस से मोहम्मद साहब, मंसूरी बस से नौशाद खान, बाल हनुमान बस से मोनू तोमर, श्रीनाथ बस से किशन नाथ, गंगा बस से कैलाश गुर्जर, नागेश्वर बस से देवीलाल जायसवाल, ब्राह्मणी बस से पवन संखला, सिटीजन बस से जाकिर खान सहित बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन