Sun, 15 Nov 2026
Breaking News
महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश | महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश | महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश |

सीएम की सभा में विकास की सौगात : लेकिन कीचड़ में परेशान हुईं लाड़ली बहनें

Arif Khan / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 255

Share:

आगर-मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आगर-मालवा के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की किस्त के रूप में 1835 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगर-मालवा जिले को 255 करोड़ रुपये से अधिक के 50 विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनें अब केवल सरकार से लाभ लेने वाली नहीं, बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार योजनाएं संचालित कर रही है और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

17 सितंबर से 50 लाख हितग्राहियों की निःशुल्क रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां स्वामित्व योजना के तहत 17 सितंबर से 50 लाख भू-अधिकार पट्टाधारियों के भू-अधिकार अभिलेखों की निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी। इससे संबंधित हितग्राहियों को अपनी भूमि का मालिकाना हक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

आगर को 255 करोड़ के विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने जिले में 225 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 28 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सड़कों, पुलों, तालाबों, विद्यालयों, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों, पुलिस अधोसंरचना सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

आगर विधानसभा क्षेत्र में शासकीय विधि महाविद्यालय, विभिन्न सड़कों, तालाबों, पुलों, छात्रावास और विद्यालयों से जुड़े कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में आमला-नलखेड़ा मार्ग के फोरलेन निर्माण, नलखेड़ा बायपास, छात्रावास सहित विभिन्न कार्यों की शुरुआत की गई।

लोकार्पण के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसएएफ कंपनी हेडक्वार्टर, होमगार्ड प्रशासनिक भवन, आईटीआई भवन तथा विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों सहित कई निर्माण कार्य जनता को समर्पित किए गए।

धार्मिक पर्यटन और परिवहन पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और प्रदेश में इस वर्ष 20 करोड़ से अधिक पर्यटक एवं श्रद्धालु आए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बेहतर बनाने के लिए वर्ष 2030 तक प्रदेश में 15 हजार और बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 60 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। किसान, महिला, युवा और गरीब कल्याण के साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी सरकार लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद डॉ. महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ,विधायक माधव सिंह मधु गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना की बच्चियों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई।

सभा स्थल पर इंतजामों की खुली पोल, कीचड़ से महिलाओं को हुई परेशानी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें और हितग्राही पहुंचे, लेकिन सभा स्थल पर जिला प्रशासन की व्यवस्थाएं कई जगह नाकाफी नजर आईं। बारिश के कारण मैदान में जगह-जगह कीचड़ हो गया, जिससे कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कीचड़ के बीच महिलाओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल नजर आया। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में आयोजन स्थल की पर्याप्त तैयारी और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे।

सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और सुविधाओं की बात के बीच सभा स्थल पर महिलाओं को हुई यह परेशानी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती नजर आई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें