Arif Khan / Mon, Sep 14, 2026 / Post views : 96
आगर-मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कल लोकार्पित किए गए नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यालय परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार बोयट, रक्षित निरीक्षक सपना परमार, एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा एवं उपनिरीक्ष अभिषेक पाल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन