Arif Khan / Fri, Mar 6, 2026 / Post views : 108
इस दौरान रंग-गुलाल, डीजे की धुन और फायर ब्रिगेड की पानी की बौछार के बीच पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ होली मनाई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को और आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय, महिला थाना प्रभारी केसर राजपूत सहित आगर शहर के सभी थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रभारी रक्षित निरीक्षक जगदीश यादव द्वारा व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन