Arif Khan / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 275
उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मी न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा, विश्वास एवं न्याय सुनिश्चित करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनके ड्यूटी अनुभवों के बारे में चर्चा की तथा उन्हें आगे भी आत्मविश्वास, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में महिला कर्मियों की सक्रिय भागीदारी से व्यवस्था और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन