Arif Khan / Mon, Mar 2, 2026 / Post views : 233
रमजान माह को ध्यान में रखते हुए धार्मिक भावनाओं के सम्मान, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अफवाहों के त्वरित खंडन के निर्देश भी दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट ने आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और आमजन से संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। पूरे जिले में लगभग 550 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली और रमजान पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन