Arif Khan / Sat, Dec 20, 2025 / Post views : 179
दोपहर में सार्वजनिक कार्यक्रमों या प्रदर्शनों के दौरान होने वाली भगदड़ और अशांति को नियंत्रित करने का मॉकड्रिल हुआ। इसमें दिखाया गया कि कैसे असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी या आगजनी जैसी स्थिति पैदा होने पर पुलिस और प्रशासन अपनी सूझबूझ से भीड़ को नियंत्रित करते हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने और पुलिस ने कानून-व्यवस्था बहाल करने का सफल प्रदर्शन किया।
इस मॉकड्रिल में इन्सीडेंस रिस्पॉन्स टीम (IRT) के 40 सदस्यों सहित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मॉकड्रिल में मुंबई के 'संकट मोचन बल बाम्बे' के विशेषज्ञ एस.डी. फणसलकर, मोहम्मद इमरान अहमद और देवीदास पाटिल द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट विक्रम सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका, मेडिकल टीम और होमगार्ड की टुकड़ियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में प्लाटून कमाण्डर कविता सोलंकी ने सभी टीमों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में किसी भी आपदा के समय इसी प्रकार के समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन