Express Samachar / Wed, Aug 5, 2026 / Post views : 193
एक्सप्रेस समाचार।
रिपोर्ट- जहीर उद्दीन सोनू आगर मालवा।
आगर-मालवा। जिले में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने राजस्व अमले को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुक्तिधाम के समीप निर्माणाधीन फायर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी पटवारियों को अपने-अपने हल्का क्षेत्र की शासकीय भूमि का मौके पर निरीक्षण कर दो दिनों के भीतर अतिक्रमण पंजी अपडेटप करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मिले, उसे अतिक्रमण पंजी में दर्ज कर संबंधित कब्जाधारी को नियमानुसार नोटिस जारी किया जाए तथा वैधानिक कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। साथ ही एक्सप्रेस समाचार ने भी आगर जिले के वार्ड क्रमांक 01 में हो रहे। अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
कलेक्टर ने मुक्तिधाम और आसपास की शासकीय भूमि के नक्शों का भी अवलोकन कर भूमि संरक्षण की स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन के इस सख्त रुख से सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन