Arif Khan / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 124
स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते चिकित्सक[/caption]
नए क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, बेहतर व्यवस्था और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया गया है, जिससे गंभीर एवं सामान्य दोनों प्रकार के मरीजों को लाभ मिलेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आने वाले समय में यहां और भी उन्नत सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
हालांकि, अस्पताल का संचालन नए भवन में होने के कारण पहले दिन कुछ मरीजों और उनके परिजनों को विभाग ढूंढने तथा पंजीयन प्रक्रिया को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की सहायता से मरीजों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया और व्यवस्थाओं को शीघ्र सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन