Arif Khan / Mon, May 25, 2026 / Post views : 140
आगर मालवा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आगर नगर पालिका द्वारा 243 हितग्राहियों के खातों में पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की राशि जारी की गई। इस प्रकार कुल 2 करोड़ 43 लाख रुपये सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए।
नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मधु गेहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पक्का आवास मिले और कोई भी परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूसिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल, नगर पालिका सीएमओ कुशल सिंह डोडवे, भाजपा नेता बाबूलाल यादव सहित सभी पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन