Arif Khan / Tue, Jun 2, 2026 / Post views : 79
आगर मालवा। जिला पुलिस बल में कार्यरत 7 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार सौंपा गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों एवं पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज की स्वीकृति के बाद पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार पात्रता, वरिष्ठता, अनुभव एवं कार्यकुशलता के आधार पर चयनित कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के दायित्व सौंपे गए हैं। इससे पुलिस बल में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार प्राप्त करने वालों में महिला थाना से आरक्षक सुनीता गामड़ और ललित धाकड़, यातायात शाखा से आरक्षक रिजवान खान और योगेन्द्र सिंह कटारे, थाना सोयतकलां से शिवसिंह दांगी, थाना नलखेड़ा से रविशंकर चौहला तथा संबद्ध कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन से जितेन्द्र पाटीदार शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करें तथा जनसेवा और पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान दें।
इस आदेश के बाद जिला पुलिस बल में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। प्रभार प्राप्त कर्मचारियों ने पुलिस मुख्यालय एवं जिला पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का संकल्प व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन