Arif Khan / Mon, Nov 16, 2026 / Post views : 225
आगर मालवा। कानड़ रोड़ स्थित सेवा भारती अस्पताल के पीछे स्मार्ट सिटी कॉलोनी के समीप एक व्यक्ति का शव बिजली के ट्रांसफार्मर पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रांसफार्मर से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
मृतक की पहचान सतीश पिता करण सिंह भिलाला (30 वर्ष), निवासी ग्राम मोहना, जिला शाजापुर के रूप में हुई है। युवक घटनास्थल तक कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा तथा उसकी मौत कब हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन