Arif Khan / Fri, Aug 28, 2026 / Post views : 94
आगर-मालवा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला जेल आगर-मालवा में एक भावुक और मानवीय पहल देखने को मिली। जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला जेल आगर में 28 अगस्त2026 को बंदियों की बहनों से प्रत्यक्ष (खुली) मुलाकात कराई गई।
उप जेल अधीक्षक श्री हीरालाल परमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर कुल 97 बंदियों की उनकी बहनों से मुलाकात कराई गई, जिसमें 258 बहनों एवं 53 बच्चोंने भाग लिया। बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामना की। इस दौरान जेल परिसर में सभी प्रकार की सुरक्षा एवं खैरियत रही।
यह आयोजन बंदियों में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के प्रति आस्था को मजबूत करने तथा सुधारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन