Arif Khan / Thu, May 28, 2026 / Post views : 199
आगर मालवा। ईद-उल-अज़हा का त्योहार शहर में धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। बस स्टैंड स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे ईद-उल-अज़हा की मुख्य नमाज़ अदा की गई। नमाज़ में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल होकर मुल्क में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।
ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलवी मुबारक साहब ने ईद की नमाज़ पढ़ाई तथा अपने बयान में कुर्बानी के महत्व, इंसानियत, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के उचित इंतजाम किए गए थे। शहर में जगह-जगह ईद को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन