Arif Khan / Sun, Jan 4, 2026 / Post views : 169
नगर पालिका अधिकारियों ने बाहर से आने वाले व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर में व्यापार करना है तो अमानक स्तर की पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करना होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका आगर क्षेत्र में सिंगल यूज पॉलीथीन पर पूर्ण प्रतिबंध है और भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका का यह अभियान नगर को स्वच्छ एवं पर्यावरण सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन