Express Samachar / Thu, Aug 6, 2026 / Post views : 14
रिपोर्ट एक्सप्रेस समाचार।
आगर मालवा। वरिष्ठ भाजपा नेता व पत्रकार महेंद्र जैन बडौद का मंगलवार को निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया उनके निधन की खबर सुनकर कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत गुरुवार को आगर-मालवा जिले के बड़ोद प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय महेंद्र जैन के निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
महामहिम राज्यपाल ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री जैन का निधन पत्रकारिता जगत एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर आलोट विधायक चिंतामन मालवीय,आगर विधायक मधु गहलोत भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने स्वर्गीय श्री जैन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर, परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिदपुर के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह गहलोत,आगर पूर्व विधायक लालजीराम मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सिंह परिहार, गोविंद सिंह बरखेड़ी ,नप उपाध्यक्ष लाल सिंह राजपूत,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश परमार, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, शंकर सिंह चौहान,त्योहार कमेटी जिला अध्यक्ष नजीर अहमद,वरिष्ठ पत्रकार बैजू शर्मा,मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष अजय झजी,महेंद्र परमार,दुर्गेश शर्मा,गिरीश सक्सेना,दिलीप जैन, जहीर उद्दीन सोनू लवकुश बैरागी,सूरज सिंह झलारा,सुंदर जैन,मनोज महाजन, फहीम कुरैशी,साबिर शेख,अमजद खान,फखरूद्दीन मुल्तानी,अजय जैन मारुबर्डिया संजय फुलेरा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट,एस डी एम मिलिंद ढोके,एस डी ओ पी मोतीलाल कुशवाह सहायक संचालक जनसंपर्क आगर जगदीश चंद्र मालवीय
सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, बड़ोद के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
महामहिम राज्यपाल स्वर्गीय माणक नाहर के निवास भी गए और शोक व्यक्त किया अंत मे भाजपा नेता मनोज जैन महाजन के निवास पर रुकने के बाद बडौद से रवाना हो गए
विज्ञापन
विज्ञापन