Sun, 15 Nov 2026
Breaking News
महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश | महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश | महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश |

श्रावण के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ आगर : बम-बम भोले के जयघोष के साथ निकली राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी

Arif Khan / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 204

Share:

आगर-मालवा। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर आगर नगर शिवभक्ति से सराबोर हो गया। राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव चांदी की अति सुंदर पालकी में सवार होकर राजसी ठाट-बाट, ढोल-धमाकों और बैंड-बाजों के साथ नगर भ्रमण पर निकले और प्रजा का हाल जाना।

धर्म, आस्था और विश्वास का उमड़ा जनसैलाब

शाही सवारी में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शाही सवारी मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा का भव्य स्वागत किया गया। शाही सवारी के दौरान पालकी में विराजित बाबा बैजनाथ महादेव का वैभव देखते ही बन रहा था और श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा था। पूरा शहर "बम-बम भोले, हर-हर महादेव, जय हो बाबा बैजनाथ" के उद्घोष से गूंज उठा।

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन ने किया पूजन-अर्चन

प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सपत्नीक एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बाबा बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक एवं पंचामृत अभिषेक कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।

शाही सवारी प्रारंभ होने के पहले क्षेत्रीय सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, आगर के विधायक माधव सिंह मधु गहलोत, सुसनेर विधायक भैरू सिंह परिहार ‘बापू’, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरू सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, विजयलक्ष्मी तंवर, पूर्व विधायक गोपाल परमार, पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह , मयंक राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर महाआरती की। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं एसपी ने बारी-बारी से पालकी को कंधा देकर पालकी एवं भव्य शाही सवारी को रवाना किया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई अगवानी

मंदिर परिसर में मध्यप्रदेश पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी द्वारा बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कोटा रोड स्थित जिला जेल के सामने जेल विभाग की टुकड़ी द्वारा भी सलामी दी गई।

इस अवसर पर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, तहसीलदार विजय सेनानी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

यह भव्य शाही सवारी आकर्षक

झांकी,ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और आकर्षक करतब करते अखाड़ा मंडलियों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों छावनी नाका, झंडा चौक, रातडिया तालाब, नाना बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचेगी, जहां हरिहर मिलन के पश्चात सराफा बाजार, सरकार वाड़ा, अस्पताल चौराहा होते हुए देर रात्रि कृषि उपज मंडी पहुंचेगी जहां बाबा बैजनाथ महादेव की आरती होने के उपरांत सवारी का समापन होगा।

कृषि उपज मंडी में भक्त मंडल द्वारा सवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों श्रद्धालु महाप्रसादी ग्रहण करेंगे। धर्म आस्था और आध्यात्म का यह अनूठा महासंगम सभी के सहयोग से अपने आप में एक अभूतपूर्व सफल आयोजन रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को सभी ने सराहा

इस भव्य शाही सवारी में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं प्रबंधों , यातायात प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधो की श्रद्धालुओं ने सराहना की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें