Wed, 01 Jul 2026
Breaking News
बड़ौद चौराहे पर विद्युत पोल में उतरा करंट : एक्सप्रेस समाचार की सूचना पर तुरंत पहुंचा विद्युत अमला | "नया नाला, पुरानी मुसीबत! : पहली बारिश में डूबा नेशनल हाइवे 552 G | बारिश बनी आफत : आगर मालवा का सबसे व्यस्त चौराहा हर बरसात में बनता है तालाब, जिम्मेदार बेपरवाह | आगर मालवा : दस दिवसीय मोहर्रम पर्व का ताजियों के विसर्जन के साथ हुआ समापन | उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज आगर-मालवा आएंगे : स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल | SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ : साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी | सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन : अधिकारियों को दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी | वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों के बीच मिला अज्ञात शव : इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी | जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों की बढ़ रही परेशानी : जांच और रिपोर्ट के लिए एक ही खिड़की पर उमड़ रही भीड़ | आगर में होगा म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन : तैयारियों को लेकर ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न | बड़ौद चौराहे पर विद्युत पोल में उतरा करंट : एक्सप्रेस समाचार की सूचना पर तुरंत पहुंचा विद्युत अमला | "नया नाला, पुरानी मुसीबत! : पहली बारिश में डूबा नेशनल हाइवे 552 G | बारिश बनी आफत : आगर मालवा का सबसे व्यस्त चौराहा हर बरसात में बनता है तालाब, जिम्मेदार बेपरवाह | आगर मालवा : दस दिवसीय मोहर्रम पर्व का ताजियों के विसर्जन के साथ हुआ समापन | उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज आगर-मालवा आएंगे : स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल | SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ : साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी | सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन : अधिकारियों को दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी | वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों के बीच मिला अज्ञात शव : इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी | जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों की बढ़ रही परेशानी : जांच और रिपोर्ट के लिए एक ही खिड़की पर उमड़ रही भीड़ | आगर में होगा म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन : तैयारियों को लेकर ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न | बड़ौद चौराहे पर विद्युत पोल में उतरा करंट : एक्सप्रेस समाचार की सूचना पर तुरंत पहुंचा विद्युत अमला | "नया नाला, पुरानी मुसीबत! : पहली बारिश में डूबा नेशनल हाइवे 552 G | बारिश बनी आफत : आगर मालवा का सबसे व्यस्त चौराहा हर बरसात में बनता है तालाब, जिम्मेदार बेपरवाह | आगर मालवा : दस दिवसीय मोहर्रम पर्व का ताजियों के विसर्जन के साथ हुआ समापन | उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज आगर-मालवा आएंगे : स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल | SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ : साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी | सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन : अधिकारियों को दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी | वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों के बीच मिला अज्ञात शव : इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी | जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों की बढ़ रही परेशानी : जांच और रिपोर्ट के लिए एक ही खिड़की पर उमड़ रही भीड़ | आगर में होगा म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन : तैयारियों को लेकर ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न |

: लाडली बहनों को अब हर माह मिलेंगे1500 रुपए, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाईदूज पर्व पर दिया 250 रुपये का उपहार

Arif Khan / Thu, Oct 23, 2025 / Post views : 127

Share:
आरिफ खान। आगर मालवा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाईदूज हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह पर्व भाई और बहन के सहोदर स्नेह, परस्पर अपनत्व का प्रतीक है। भाईदूज भाई-बहन के पवित्र बंधन के नैसर्गिक संरक्षण और पारिवारिक जीवन मूल्यों को मजबूत बनाता है। यह पर्व भारतीय समाज की उस देशज परम्परा का निर्वहन है, जहां बहन के स्नेह में भाई का नैतिक दायित्व और जीवन पर्यन्त रक्षा का संकल्प निहित होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाईदूज का यह पर्व न केवल भाई-बहन के स्नेह का उत्सव है, बल्कि सामाजिक एकता, नारी सम्मान के साथ हमारे पारिवारिक जीवन मूल्यों के संरक्षण का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित (भातृ द्वितीया/यम द्वितीया) भाईदूज के विशेष कार्यक्रम में बहनों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में भाईदूज पर्व पर 250 रुपए की राशि खाते में अंतरित की। जिले की 117508 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2 करोड़ 93 लाख 77 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के साथ आत्मीय संवाद कर सभी को भाईदूज की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश की बहनों के साथ संवाद के दौरान उनसे राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भावी प्राथमिकताओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे लाड़ली बहनों के रूप में 1 करोड़ 26 लाख से अधिक बहनें मिली हैं।हम बहनों के जीवन में नई रोशनी, नई खुशी जोड़ रहे हैं। प्रदेश की सभी लाडली बहनों को अब हर माह 1500 रुपए मिलेंगे। बहनों के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं है। बहनों के शब्द और उद्गार सुनकर अभिभूत हूं। हमारी बहनें लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती का समग्र रूप हैं। मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा प्रदेश है, जहां लाड़ली बहना योजना से हमारी बहनें हर महीने राखी और भाईदूज मनाती हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों की समृद्धि का सीधा मार्ग है। किसी भी जरूरत के वक्त लाड़ली बहनों को इस योजना से बड़ा संबल और सहयोग मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को हमारी सरकार अब तक 29 किश्तों में करीब 45 हजार करोड़ रुपए की सहायता राशि दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों की मुस्कान ही मध्यप्रदेश की और हमारी सरकार की जमा पूंजी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाईदूज के पावन पर्व पर सभी लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर भाईदूज की बधाई देकर मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाया, साफा पहनाया, नारियल भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को उपहार भेंट दी और मिठाई खिलाकर आभार जताया। कार्यक्रम में मौजूद लाड़ली बहनों ने भाई-बहन के प्रेम और स्नेह पर केन्द्रित निमाड़ी लोकगीत गाये, नृत्य किया और परम्परागत स्वर लहरियों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम स्थल को अपनत्व से भाव-विभोर कर दिया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भाई दूज पर्व पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम विशेष कार्यक्रम का जिले की नगरीय वार्डो और ग्राम पंचायतों में लाडली बहनों द्वारा सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। 250 रुपए की विशेष राशि मिलने पर जिले की लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें