Arif Khan / Thu, Aug 27, 2026 / Post views : 11
आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक में संगठन की मजबूती , आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा ,बूथ सशक्तिकरण, मन की बात पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय , जिला महामंत्री मंयक राजपूत, सुरजसिंह परिहार, रामेश्वर तेजरा आदि मंचासीन उपस्थित थे।
बैठक के पुर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मां भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। बैठक में अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत, मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलसिंह ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने गुरुवार को जिला कार्यालय में जिले की बैठक में संगठनात्मक न गतिविधियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं को संगठन हित में बेहतर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को बूथ तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के महापुरुषों के संघर्षों एवं उनके सिद्धांतों का अध्ययन कर समाज के बीच कार्य करना चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों से संवाद कर बूथों की स्थिति का आकलन किया तथा संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। 
साथ ही प्रत्येक माह प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने एवं उसमें बताए गए विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मालवीय ने जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ अलग-अलग वन टू वन चर्चा की गई।
और निरंतर संवाद बनाए रखने तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की सलाह दी। जिला की मासीक बैठक 12 सितंबर को बडोद मंडल में आयोजित होगी। बैठक में अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मंयक राजपूत ने किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन