Arif Khan / Sat, Oct 18, 2025 / Post views : 149
समारोह के दौरान, अध्यक्ष और सीएमओ ने सभी उपस्थित नगर पालिका कर्मियों को मिठाई वितरित की। यह आयोजन नपा परिवार के सदस्यों के बीच सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया, ताकि सभी नए उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
कार्यक्रम में विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूसिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, सीएमओ कुशल सिंह डोडवे, नगर के सभी पत्रकारों सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे के साथ दीपावली की शुभकामनाएं साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन