Arif Khan / Mon, May 4, 2026 / Post views : 153
आगर-सुसनेर रोड स्थित नेशनल हाईवे 552 जी पर सेमलखेड़ी टोल प्लाजा पर इन दिनों भीषण गर्मी के बीच यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोल प्लाजा पर पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीर प्यास से बेहाल हो रहे हैं।
दोपहर के समय तापमान चरम पर पहुंचने के बावजूद टोल प्रबंधन द्वारा ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। लंबी दूरी तय कर रहे वाहन चालक और यात्री जब टोल पर रुकते हैं, तो उन्हें पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी भटकना पड़ता है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि टोल से वसूली तो नियमित रूप से की जाती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन