Arif Khan / Fri, Feb 20, 2026 / Post views : 88
हालांकि कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा लंबे समय तक आदेश का पालन नहीं किया गया। कार्यालय में सूचना पटल नहीं लगाए जाने से आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी।
इस संबंध में एक्सप्रेस समाचार ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जिम्मेदारों की नींद टूटी। इसके बाद कार्यालय में सूचना के अधिकार से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने वाला सूचना पटल स्थापित कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि मीडिया की सक्रियता से प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन