Wed, 30 Sep 2026
Breaking News
गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | गांधी उपवन में निर्माण संबंधित प्रस्ताव निरस्त : करने की मांग: कलेक्टर के नाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना |

बड़ौद चौराहे पर विद्युत पोल में उतरा करंट : एक्सप्रेस समाचार की सूचना पर तुरंत पहुंचा विद्युत अमला

Arif Khan / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 119

Share:

आगर मालवा। बड़ौद चौराहे पर एक विद्युत पोल में करंट उतरने की सूचना एक्सप्रेस समाचार द्वारा दिए जाने के बाद मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के विद्युत अमले ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य किया और संभावित हादसे को टाल दिया।

म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, आगर वृत्त के अधीक्षण यंत्री रत्नेश अयाची ने उपभोक्ताओं एवं आम लोगों से विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव और ऊर्जा संरक्षण के संबंध में आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के दौरान यदि विद्युत तार टूट जाएं या खंभे गिर जाएं तो उन्हें स्वयं छूने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तुरंत निकटतम विद्युत कार्यालय अथवा विद्युत कर्मचारी को दें तथा टूटे हुए तारों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

अधीक्षण यंत्री ने नागरिकों से अपील की कि विद्युत लाइनों के नीचे या आसपास ऊंचे पेड़, तंबू, पांडाल, गंजी अथवा कटी फसल के ढेर न लगाएं और विद्युत लाइनों के नीचे अनाज भी न सुखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत लाइनों के पास पतंग न उड़ाएं तथा बच्चों को बिजली के खंभों पर चढ़ने से रोकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कटिया, बाईपास या केबल वायर के माध्यम से अवैध विद्युत कनेक्शन लेना दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने सलाह दी कि विद्युत खंभों या स्टे-वायर पर पशुओं को न बांधें, गीले हाथों या नंगे पैर विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें तथा लंबे जोड़ वाले तारों से विद्युत उपकरण संचालित करने से बचें।

अधीक्षण यंत्री श्री रत्नेश अयाची ने कहा कि थोड़ी-सी सावधानी बरतकर बड़े विद्युत हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से ऊर्जा बचत अपनाने और राज्य को ऊर्जावान बनाने में सहयोग करने की भी अपील की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें