Arif Khan / Wed, Jan 21, 2026 / Post views : 153
सीएससी के व्यापक नेटवर्क का उपयोग करते हुए इस प्रशिक्षण के माध्यम से डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही महिलाओं के लिए आर्थिक अवसर सृजित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपने-अपने गांव और समुदाय में लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए मार्गदर्शन देंगी।
प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रतिभागियों को किंड्रिल और एनआईईएलआईटी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ डिजिटल इंडिया को सुरक्षित बनाने के व्यापक प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन