Arif Khan / Sat, Aug 22, 2026 / Post views : 102
आरिफ खान, आगर-मालवा। बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी के अवसर पर सोमवार, 24 अगस्त 2026 को आगर-मालवा जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। स्थानीय अवकाश की सूची में 24 अगस्त को बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी के लिए अवकाश निर्धारित किया गया है।
बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी आगर-मालवा की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है। सवारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना रहती है। इसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा यातायात, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन