Arif Khan / Thu, Aug 20, 2026 / Post views : 69
आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बड़ौद पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी प्रधानसिंह पिता नेपालसिंह सोधिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम महुडिया है। न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट और एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस के नेतृत्व में टीम लगातार पतारसी कर रही थी।
सूचना मिली कि प्रधानसिंह ग्राम महुडिया में मंदिर के पास है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ RCT क्रमांक 590/17 और अपराध क्रमांक 174/17, धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
निरीक्षक रूपसिंह बैस, सउनि दरबारसिंह पंवार, प्र.आर. सतीश मोदी, प्र.आर. राकेश शर्मा, प्र.आर. अर्जुन बागड़ी, आर. शुभम जोशी, आर. भीमसिंह और आर. राँकी जाट की सराहनीय भूमिका रही।
जिला पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन