वादा हुआ पूरा: चार बेटियों ने भरी उड़ान
सामूहिक विवाह समारोह के दौरान विधायक ने पहले ही यह घोषणा की थी कि वे विधानसभा क्षेत्र की चार बेटियों को हेलीकॉप्टर में बिठाकर उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत को खास बनाएंगे। शनिवार को यह वादा पूरा हुआ। 551 नव-विवाहित जोड़ों में से, विशेष रूप से एक दिव्यांग बेटी सहित तीन अन्य सौभाग्यशाली बेटियों को भी इस सुखद यात्रा के लिए चुना गया। जब इन को हेलीकॉप्टर में बैठाकर आसमान की सैर के लिए ले जाया गया, तो पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। यह दृश्य अन्य बेटियों और उनके परिजनों के लिए भी प्रेरणा और खुशी का स्रोत बन गया।
[caption id="attachment_4820" align="aligncenter" width="700"]
हेलीकॉप्टर में सवार बेटियां[/caption]
भव्य आयोजन की सफलता
विधायक द्वारा कराया गया यह सामूहिक विवाह समारोह अपने आप में एक मिसाल है। 551 बेटियों के विवाह का भव्य आयोजन, उनकी विदाई की तैयारियां और उन्हें दिए गए उपहारों ने यह सिद्ध कर दिया कि विधायक अपनी बेटियों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। पूरे समारोह के दौरान उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं, जिसमें भोजन, आवास और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। विधायक की यह पहल न केवल बेटियों को सशक्त करने का संदेश देती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता के लिए कितने संवेदनशील हैं।
वैवाहिक रस्मे पूरी करते नव दंपति[/caption]
विधायक ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक शादी नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति उनके स्नेह और दायित्व की अभिव्यक्ति है। उन्होंने सभी नव-विवाहित जोड़ों को सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
दिव्यांग बेटी को हेलीकॉप्टर में सवार करते विधायक के पुत्र[/caption]