Express Samachar / Mon, May 25, 2026 / Post views : 10
रिपोर्ट - जहीर उद्दीन आगर मालवा।
आगर मालवा। रीवा में पूज्य आर्यीका माताजी के सड़क दुर्घटना में असामयिक देवलोक गमन होने के कारण सकल जैन समाज आगर में गहरा शोक और भारी आक्रोश है। जैन साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस घटना के जिम्मेदार हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग को लेकर सकल जैन समाज आगर ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एडीएम (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट) साहब को महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
गुरु सेवा संघ के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जैन साधु-संत बिना किसी वाहन के निरंतर पदविहार करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर समाज बेहद चिंतित है। रीवा की घटना कोई सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम है। समाज मांग करता है कि दोषी वाहन चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे सख्त सजा दी जाए।ज्ञापन वाचन श्री मनीष जी गांधी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशासन के समक्ष समाज की प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें पदविहार कर रहे जैन मुनियों व माताजी की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई।इस संवेदनशील अवसर पर जैन समाज की एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम में तीनों संघ के अध्यक्ष, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जैन संतों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन