Arif Khan / Tue, May 12, 2026 / Post views : 111
आगर मालवा। देश में बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल बचाने के आव्हान के बाद अब जनप्रतिनिधि भी जागरूकता का संदेश देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आगर नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल साइकिल की सवारी करते हुए दिखाई दिए।
नगर में निलेश पटेल ने साइकिल चलाकर आम नागरिकों को पेट्रोल की बचत करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि छोटी-छोटी दूरियों के लिए लोग वाहन के बजाय साइकिल का उपयोग करें, तो इससे पेट्रोल की बचत के साथ-साथ स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
इस दौरान नगरवासियों ने भी उनके इस प्रयास की सराहना की। जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और आमजन को प्रेरित करती है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी को ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए और जहां संभव हो, साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन