Sun, 15 Nov 2026
Breaking News
महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश | महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश | महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर को : लोकायुक्त टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा | रत्नसागर तालाब में मिले शव की हुई पहचान : छावनी मार्केट मोहल्ले का निवासी निकला युवक; कई दिनों से था लापता | तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा | ईंट-भट्ठा संचालकों से 45 लाख की ठगी : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मजदूर सप्लाई के नाम पर करीब 40 भट्ठा संचालकों को लगाया चूना, 20 लाख नकद और दो चेक बरामद | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश |

कॉलोनाइजरों के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा। : अरिहंत वैली एवं तिरुपति कॉलोनी के रहवासियों ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने का लगाया आरोप।

Express Samachar / Thu, May 21, 2026 / Post views : 401

Share:

रिपोर्टर - जहीर उद्दीन आगर मालवा।

एक्सप्रेस समाचार।

आगर मालवा।शहर की अरिहंत वैली एवं तिरुपति कॉलोनी के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को उस समय सामने आया, जब बड़ी संख्या में रहवासी कलेक्टर के नाम ज्ञापन लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को देकर रहवासियों ने कॉलोनाइजरों पर विकास शुल्क लेने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने, भ्रामक वादे करने तथा नियमों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए।

ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनियों को TNC एवं RERA से स्वीकृत बताकर लोगों को बड़े-बड़े विकास कार्यों और आधुनिक सुविधाओं का सपना दिखाया गया था। कॉलोनाइजरों द्वारा प्लॉट बेचते समय सड़क, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पार्क, साफ-सफाई एवं सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक अधिकांश सुविधाएं धरातल पर नजर नहीं आईं।

रहवासियों का कहना है कि विकास शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बावजूद कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जगह-जगह अंधेरा रहने से चोरी और असामाजिक गतिविधियों का भय बना रहता है। वहीं साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था भी बदहाल है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई बार संबंधित विभागों में शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रहवासियों ने प्रशासन से मांग की कि कॉलोनियों की TNC एवं RERA स्वीकृतियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा विकास शुल्क में हुई अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही रहवासियों ने मांग रखी कि कॉलोनियों में शीघ्र बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, पार्क एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कॉलोनी के कई रहवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें