Arif Khan / Wed, May 13, 2026 / Post views : 41
आगर-मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी की। इस दौरान प्रदेशभर की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की गई।
जिला आगर-मालवा में योजना के तहत 1 लाख 13 हजार 812 हितग्राहियों के खातों में कुल 16 करोड़ 75 लाख 30 हजार 200 रुपये की राशि भेजी गई। महिलाओं के खातों में सीधे राशि पहुंचने से हितग्राहियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और योजना की राशि प्राप्त होने पर खुशी जाहिर की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन