Arif Khan / Wed, Jul 8, 2026 / Post views : 23
आगर मालवा। शहर से होकर गुजरने वाले हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों और यात्री बसों में लगे कानफोड़ू प्रेशर हॉर्न अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। तेज आवाज वाले इन हॉर्नों से हाईवे किनारे स्थित अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
जानकारी के अनुसार, आगर बस स्टैंड से संचालित कई यात्री बसों में भी नियमों के विपरीत प्रेशर हॉर्न लगे हैं। बसों और भारी वाहनों के गुजरते ही तेज कान फोड़ू आवाज पूरे क्षेत्र में गूंज उठती है, जिससे मरीज, बुजुर्ग, छोटे बच्चे और राहगीर परेशान हो रहे हैं।
शहर से निकले हाईवे के पास कई अस्पताल और शिक्षण संस्थानों के बावजूद प्रेशर हॉर्न का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है। हाइवे किनारे व्यापार करने वाले लोगों ने मांग की है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर प्रेशर हॉर्न जब्त किए जाएं और दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि शहरवासियों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन