Arif Khan / Tue, May 12, 2026 / Post views : 114
आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन रिंगटोन” अभियान के तहत 81 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर उनके वास्तविक मालिकों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और जिला साइबर सेल तकनीकी सहायता से लगातार गुम मोबाइलों की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों और “डिजिटल अरेस्ट” जैसी ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।
इसके अलावा सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता संदेश दिया गया। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, अवैध मादक पदार्थ तस्करी और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन