Arif Khan / Fri, Aug 21, 2026 / Post views : 197
आगर मालवा। जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल के मामले में थाना आगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना आगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
18 अगस्त 2026 को फरियादी अपनी हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक MP-70-ME-0939 से जिला अस्पताल, आगर आया था। उसने मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर स्थित वाहन स्टैंड और गेट के पास खड़ी की और करीब 3:50 बजे अस्पताल के अंदर चला गया।
शाम करीब 6:40 बजे जब फरियादी वापस आया तो मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने और पूछताछ के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर फरियादी ने थाना आगर में रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट पर थाना आगर में अपराध क्रमांक 0458/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाते हुए पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची और मामले में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में फैजान पिता शाफिर, उम्र 20 वर्ष, निवासी मेवातीपुरा आगर, फैजान पिता सपू, उम्र 20 वर्ष, निवासी काशीबाई कॉलोनी आगर और आवेश पिता मोहम्मद हनीफ पठान, उम्र 19 वर्ष, निवासी लक्ष्मणपुरा आगर शामिल हैं।
पुलिस द्वारा आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल एवं घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों की संलिप्तता अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में होने की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना कोतवाली निरीक्षक नागेश यादव, सहायक उप निरीक्षक कालूराम मंडावर, प्रधान आरक्षक मानवेंद्र गुर्जर, आनंद पडया, दिलीप कुमार मालवीय, गिरजा शंकर त्रिपाठी, आरक्षक दीपक सोलंकी, परवेज, अमन खान एवं साइबर सेल के रवि कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम, आरोपियों की धरपकड़ एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं विस्तृत विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन