Arif Khan / Wed, Aug 26, 2026 / Post views : 42
आगर मालवा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर आगर मालवा में मिलादुन्नबी का जुलूस उत्साह और उमंग के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत छावनी मस्जिद के पास से हुई।
जुलूस के प्रारंभ स्थल पर शहर काजी वसीउद्दिन सहित अन्य लोगों का साफा बांधकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।
इस दौरान लोगों द्वारा मिठाई, खीर, हलवा सहित विभिन्न खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस एवं प्रशासन की मुस्तैदी के चलते जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन