Arif Khan / Sun, Sep 14, 2025 / Post views : 174
सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से गोपाल नेताजी को पुनः जिला अध्यक्ष के पद के लिए नामित किया गया। इसके अतिरिक्त, आगर स्थित संत रविदास महाराज के मंदिर के पुनः निर्माण एवं उसे भव्य स्वरूप प्रदान करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ज्ञात हो कि कई वर्षों से संत रविदास जी महाराज के मंदिर की उचित देखरेख और व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया है। इस संबंध में सभी उपस्थित सदस्य गंभीर चिंतित दिखे और समाधान हेतु एकजुट होने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करने तथा समाज की समग्र उन्नति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर अजय कुमार बागी जिला अध्यक्ष भीम आर्मी, हीरों सोलंकी देवास जिला अध्यक्ष,
डॉ. जगदीश मालवीय, पूर्व संभाग सचिव अरुण दशालनीय, शिवनारायण तंवर, देवकरण सूर्यवंशी, नागराज सिसोदिया, राहुल सूर्यवंशी, तूफान जोकचंद, मदन सूर्यवंशी, गोविन्द जोकचंद, संतोष चौहान, ईश्वर सूर्यवंशी एवं भीम आर्मी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन