Express Samachar / Wed, Aug 19, 2026 / Post views : 60
रिपोर्ट- शैलेंद्र गहलोत पिपलोनकलां जिला आगर मालवा।
एक्सप्रेस समाचार।
पिपलोनकलां।क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड (CAGL) पिपलोनकलां, आगर मालवा शाखा द्वारा CAIF एवं CAGL के अंतर्गत सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधि के तहत पुलिस चौकी पिपलोनकलां को आवश्यक एवं उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्था की इस पहल का उद्देश्य पुलिस चौकी के कार्यालयीन कार्यों को बेहतर, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाना है।
इस अवसर पर पुलिस चौकी पिपलोनकलां को 01 अलमारी, 01 ऑफिस टेबल, 02 तीन-सीटर चेयर, 20 नीलकमल चेयर एवं 01 वाटर कूलर प्रदान किया गया। उपलब्ध कराई गई सामग्री से पुलिस चौकी में आने वाले पुलिसकर्मियों एवं आमजन के लिए सुविधाओं में भी सुधार होगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी अजय जाट (SI) सहित रविप्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक दामोदर शर्मा, प्रधान आरक्षक इकबाल खान एवं आरक्षक विनोद चौहान ने सामग्री प्राप्त की।
वहीं CAGL की ओर से अशोक सोलंकी (AM), राहुल मेवाड़ा (BM), ईश्वर सिंह राजपूत (BM), अभिषेक यादव (BST), रामराज चौहान (KM) एवं हेमराज सिंह उपस्थित रहे।
कोरोना काल में भी किया था सहयोग।
उल्लेखनीय है कि क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड द्वारा कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के चुनौतीपूर्ण समय में भी सामाजिक सरोकार निभाते हुए पुलिसकर्मियों एवं मीडिया कर्मियों को सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया था। उस दौरान पुलिसकर्मी एवं पत्रकार लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे, ऐसे समय में संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा सामग्री उपयोगी साबित हुई थी।
पुलिस चौकी पिपलोनकलां की पूरी टीम की ओर से CAIF एवं CAGL द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम ने कहा कि चौकी को उपलब्ध कराई गई सामग्री कार्यालयीन कार्यों में काफी उपयोगी साबित होगी। साथ ही संस्था द्वारा लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किए जाने की सराहना करते हुए बहुमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
CSR गतिविधि के माध्यम से संस्था द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी के साथ स्थानीय स्तर पर पुलिस व्यवस्था को सहयोग देने एवं जनहित में सकारात्मक योगदान देने की पहल की गई है। संस्था की इस पहल को स्थानीय स्तर पर भी सराहनीय कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन