Express Samachar / Sat, Nov 16, 2024 / Post views : 143
आगर विधानसभा के लिए शायद यह पहला अवसर होगा कि विधायक के पद पर आसीन किसी विधायक द्वारा कोई आयोजन किया जा रहा हो और उसमें विधानसभा के प्रत्येक मतदाता को ससम्मान निमंत्रण भेजा हो। विधायक मधु गेहलोत की इस सकारात्मक पहल की चहुंओर सराहना हो रही है। विधायक द्वारा पहले तो क्षेत्र से 43 ऐसे निर्धन परिवारों का चयन किया गया जिनके लिए बालिकाओं का धूमधाम से विवाह करना एक चुनौती था। विधायक ने ऐसे परिवारो को अपना परिवार समझा और बालिकाओं का विवाह स्वयं के खर्च से करने का निर्णय लिया। विधायक 43 बालिकाओं के साथ-साथ अपने पुत्र लक्की सिंह का विवाह भी इसी कार्यक्रम स्थल पर कर रहे है और इस आयोजन के साक्षी क्षेत्र के सभी मतदाता रहेंगे।5 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे व्यवस्था में इस भव्य आयोजन में आने वाले सभी मेहमानों के लिए स्वरूचि भोज की व्यवस्था की जा रही है जिसके लिए 5 हजार कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटेंगे। 80 हजार निमंत्रण पत्र प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने से लेकर आयोजन स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का जिम्मा अलग-अलग सौंपा जा रहा है। आयोजन स्थल पर बारात सुबह 8 बजे ही बुलाई गई है। शुभ मुहूर्त में वर-वधु परिणय सुत्र में बंधेंगे। स्वरूचि भोज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा।
विधायक मधु गेहलोत से जब हमारी टीम ने इस आयोजन को लेकर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मेरा क्षेत्र ही मेरा परिवार है और मैं हर परिवार का बेटा हूॅ मेरा कर्तव्य और मेरा दायित्व है कि मैं मेरी बहनों की शादी धूमधाम से करूं मैं क्या दे रहा हूॅ मेरी कोई औकात नही है सब बाबा श्याम की कृपा है मैं सभी क्षेत्रवासियों को आपके माध्यम से आमंत्रित करता हूॅ कि वे इस भव्य आयोजन में उपस्थित होकर आयोजन के साक्षी बनकर नव दम्पत्ति को अपना आर्शिवाद दें।
विज्ञापन
विज्ञापन