Arif Khan / Sat, Jun 27, 2026 / Post views : 28
आगर मालवा। शहर में दस दिवसीय मोहर्रम पर्व का शनिवार को ताजियों के विसर्जन के साथ श्रद्धा, आस्था और गमगीन माहौल में समापन हुआ। मोहर्रम की दसवीं तारीख (यौमे आशूरा) पर नगर के विभिन्न मोहल्लों से पारंपरिक ताजिए जुलूस के रूप में निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और "या हुसैन" की सदाओं के बीच मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
ताजियों का जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ कर्बला मैदान पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों द्वारा पारंपरिक हैरतअंगेज करतब के प्रदर्शन भी किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
मोहर्रम जुलूस के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। अधिकारीयों की मौजूदगी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
ताजियों के विसर्जन के साथ आगर मालवा में दस दिवसीय मोहर्रम पर्व का विधिवत समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन