Sun, 27 Sep 2026
Breaking News
संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | संगठन विस्तार को नई दिशा: : कमलसिंह परिहार बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के आगर-मालवा जिला अध्यक्ष। | गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद : थाने पहुंची गणेश प्रतिमा; पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक हुआ विसर्जन | विद्यार्थियों को स्कूटी के साथ पुलिस ने बांटे हेलमेट : एसपी ने 30 विद्यार्थियों को हेलमेट देकर कहा- सफलता के साथ सुरक्षित सफर भी जरूरी | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ |

बारिश बनी आफत : आगर मालवा का सबसे व्यस्त चौराहा हर बरसात में बनता है तालाब, जिम्मेदार बेपरवाह

Arif Khan / Sun, Jun 28, 2026 / Post views : 252

Share:

आगर मालवा। नगर का सबसे व्यस्ततम चौराहा हर बारिश के साथ तालाब में तब्दील हो जाता है। बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण चौराहे पर जलजमाव की गंभीर स्थिति बन जाती है, जिससे आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नालों के निर्माण के दौरान तकनीकी मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जिसका खामियाजा अब शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा कई स्थानों पर पुराने नालों को तोड़कर नए नालों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन शहर के इस सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त चौराहे की समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है।लोगों का आरोप है कि कई ऐसे स्थानों पर नए नाले बनाए जा रहे हैं, जहां उनकी विशेष आवश्यकता नहीं है, जबकि इस चौराहे पर वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की गई।

चौराहे पर भरे गंदे पानी के कारण प्रतिदिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं, चारपहिया वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों पर पड़ते हैं, जिससे कई बार विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाती है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि इस चौराहे पर जल निकासी की स्थायी और तकनीकी रूप से सक्षम व्यवस्था शीघ्र की जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें